पाठ 5 :- समकालीन दक्षिण एशिया
* दक्षिण एशिया विश्व का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसमें शामिल सात देशों-भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, तथा मालदीव के लिए दक्षिण एशिया पद का इस्तेमाल किया जाता है। अब इस मे अफगानिस्तान ओर म्यांमार को भी शामिल किया जाता है। दक्षिण एशिया के देशों में आपस में सहयोग ओर संघर्षों का दौर चलता रहता है।
* चीन को दक्षिण एशिया का देश नहीं माना जाता।
* उत्तर की विशाल हिमालय पर्वत श्रृंखला, दक्षिण का हिंद महासागर, पश्चिम का अरब सागर और पूरब में मौजूद बंगाल की खाड़ी दक्षिण एशिया को भौगोलिक विशिष्टता प्रदान करते हैं।
* दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों में एक सी राजनीतिक प्रणाली नहीं है:-
• भारत और श्रीलंका में आजादी के बाद से लोकतंत्र है।
• पाकिस्तान और बांग्लादेश में कभी लोकतंत्र और कभी सैन्य शासन रहा है।
• नेपाल में 2006 तक संवैधानिक राजतंत्र था और बाद में लोकतंत्र की बहाली हुई है।
• भूटान में राजतंत्र है।
• मालदीव सन् 1968 तक सल्तनत हुआ करता था। अब यहाँ लोकतंत्र है।
* दक्षिण एशिया के लोग लोकतंत्र को अच्छा मानते है और प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र की संस्थाओं का समर्थन करते हैं।
* दक्षिण एशिया के लोकतंत्र के अनुभवों से लोकतंत्र के बारे में प्रचलित यह भ्रम टूट गया कि ‘लोकतंत्र सिर्फ विश्व के धनी देशों में फल-फूल सकता हैं।
* पाकिस्तान :-
• पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में सेना बहुत प्रभावशाली है। यही कारण है कि यहाँ बार-बार सैन्य शासन लोकतंत्र को कुचलता रहा है। ऐसा ही बांग्लादेश में भी हुआ है।
• सर्वप्रथम देश की बागडोर जनरल अयूब खान ने ली फिर जनरल याहिया खान तत्पश्चात जनरल जिया-उल-हक और 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को हटाकर सैनिक शासन की स्थापना की।
• कुछ समय के लिए अवश्य जुल्फिकार अली भुट्टो, बेनजीर भुट्टो तथा नवाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार कार्यरत रही। जून 2013 में नवाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना हुई परन्तु 2017 में उन्हें वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराया गया तथा पद से हटाते हुए दस साल की सजा का आदेश दिया।
• जुलाई 2018 में पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में इमरान खान के नेतृत्व में लोकतांत्रिक सरकार का गठन हुआ।
* नेपाल :-
• नेपाल में लम्बे समय तक राजा और लोकतंत्र समर्थकों में जद्दोजहद चलती रही है। अब वहाँ कि राजनीति में माओवादी भी बहुत प्रभावी हो गये हैं। • नेपाल में राजा की सेना, लोकतंत्र समर्थको और माओवादियों के बीच लम्बे त्रिकोणीय संघर्ष का परिणाम यह रहा कि नेपाल के द्वारा बर्तमान में अपनाए गए संविधान के तहत खड्ग प्रसाद शर्मा ओली अक्टूबर 2015 से नेपाल के नए प्रधानमंत्री है।
* श्रीलंका :-
• श्रीलंका को 1948 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई। श्रीलंका एक सफल लोकतंत्र और सामाजिक, आर्थिक क्षेत्रों अपनी अच्छी स्थिति के बावजूद सिंहली और तमिल समुदायों के जातीय संघर्ष का शिकार रहा है। सिहली श्रीलंका के मूल निवासी थे तथा तमिल जो भारत से जाकर श्रीलंका जा बसे।
• यह संघर्ष मुख्य रूप से तमिलों द्वारा श्रीलंका में अलग राष्ट्र की मांग एवं संसाधनों पर अधिकार के लिए था, वहीं दूसरी ओर सिंहली समुदाय द्वारा लगातार उनकी इस मांग का विरोध किया जाता रहा।
• मई 2009 में श्रीलंकाई सेना द्वारा लिट्टे (LTTE) प्रमुख प्रभाकरन के मारे जाने के पश्चात श्री लंका में वर्षों से चले आ रहे गृह युद्ध की समाप्ति हुई।
• दक्षिण एशिया के दो बड़े देशों भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंध शुरू से ही तनावपूर्ण है इनके बीच 1947-48, 1965, 1971 तथा 1999 में सैन्य संघर्ष हो चुके हैं।
• दक्षिण एशियाई देशों में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जिसकी अन्य सभी देशों से सीमाएं लगती है। इसके कारण भारत के इन देशों के साथ कुछ
मुद्दों पर मतभेद हैं तो बहुत से क्षेत्रों में सहयोग भी।
* सार्क :-
• दक्षिण एशियाई देशों ने आपस में सहयोग के लिए सन् 1985 में दक्षेस (SAARC- साउथ एशियन एसोशियन फॉर रिजनल कोऑपरेशन) की स्थापना की।
• 2005 में 13वें सार्क शिखर सम्मेलन ढाका में अफगानिस्तान को सार्क में शामिल करने पर सहमति बनी। 2007 के 14वें शिखर सम्मेलन (नई दिल्ली) में अफगानिस्तान पहली बार सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ।
• वैश्वीकरण के दौर में हुए सार्क सम्मेलनों में जलवायु परिवर्तन आपदा प्रबन्धन एवं आतंकवाद की समाप्ति संबंधी तथा इस क्षेत्र में व्यापार एवं विकास को बढ़ावा देने हेतु कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
• सार्क का 18वाँ शिखर सम्मेलन 26-27 नवम्बर 2014 को नेपाल की राजधानी
काठमांडू में सम्पन्न हुआ जिसका विषय शांति एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध एकजुटता था। सार्क का 19वाँ सम्मेलन 2016 में इस्लामाबाद ( पाकिस्तान) में हुआ। परंतु उरी में आंतकवादी हमले के कारण भारत ने इस सम्मेलन का बहिष्कार किया। बाद में बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालद्वीप ने भी इस सम्मेलन का बहिष्कार किया।
* SAFTA :-
• जनवरी 2004 में आयोजित 12वें शिखर सम्मेलन में सार्क देशों ने ऐतिहासिक दक्षिणी एशियाई मुक्त व्यापार सौदा (SAFTA) समझौते पर हस्ताक्षर किये, जो 1 जनवरी 2006 से प्रभावी हुआ।
इस समझौते के दो मुख्य उद्देश्य हैं:-
(i) दक्षिण एशियाई क्षेत्र युक्त व्यापार संबंधी बाधाओं को दूर करना। (ii) व्यापार एवं प्रशुल्क प्रतिबंधों के सभी प्रकारों को समाप्त करने का प्रयास करते हुए अधिक उदार व्यवस्था स्थापित करना।
• भारत के अपने पेड़ोसी देशों के साथ जिनमें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश एवं श्रीलंका प्रमुख है, इनमें से यदि पाकिस्तान को छोड़ दिया जाये तो वाकी राष्ट्रों के साथ भारत के संबंध कमोबेश मधुर बने हुए हैं।
* सार्क की उपलब्धियाँ
1. भारत व पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावूजद भी द्विपक्षीय स्तर पर समझ और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए छोटे देशों के लिए अभी भी उपयोगी संगठन है।
2. साफ्टा और साफ्टा को बनाकर व्यापार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
3. पर्यावरण, आर्थिक विकास व ऊर्जा आदि क्षेत्रों में सहयोग की बात की है।
• BIMSTEC (Bay of Bengal Intiative for multi sectoral Technical and Economic Cooperation) बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम इसके सदस्य देश, बांग्लादेश, भारत, वर्मा, श्रीलंका, थाईलैण्ड, भूटान और नेपाल है।
• वर्तमान में भारत बिम्सटेक (BIMSTEC) पर अधिक बल दे रहा है, इसके वरिष्ठ अधिकारियों की 17 वीं बैठक फरवरी 2017 में काठ मांडू (नेपाल) में आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापार और निवेश, उर्जा प्रौद्योगिकी, मत्स्यपालन, जलवायु परिवर्तन, संस्कृति, लोगों के बीच संपर्क और अन्य क्षेत्रों के बारे में चर्चा की गई।
प्रसन 1. दक्षिण एशिया में कौन से देश हैं
उत्तर :- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीप, अफगानिस्तान आदि
प्रसन 2. दक्षिण एशिया की भौगोलिक विशेषताएं
उत्तर :- 1) उत्तर में हिमालय, 2)दक्षिण में हिंद महासागर, 3)पूर्व बंगाल की खाड़ी, 4)पश्चिम में अरब सागर
प्रसन 3. दक्षिण एशिया के किन देशों में कैसी शासन व्यवस्था है
उत्तर :- 1) भारत और श्रीलंका – लोकतंत्र 2) पाकिस्तान और बांग्लादेश – लोकतंत्र तथा सैनिक
3) नेपाल और भूटान – राजतंत्र था
4) मालदीप – अध्यक्षात्मक प्रणाली लोकतंत्र बहुदलीय पार्टी व्यवस्था
नोट = दक्षिण एशिया में लोकतंत्र सबकी पसंद है
प्रसन 4. पाकिस्तान में सेना और लोकतंत्र
उत्तर :- 1) जनरल अयूब खान
2) जनरल याहिया खान
इनके समय में सैनिक शासन था
3) जुल्फ अली भुट्टो
4) जनरल जियाउल हक
5) बेनजीर भुट्टो
6) परवेज मुशर्रफ
7) नवाज शरीफ वर्तमान
इनके समय में लोकतांत्रिक था
प्रसन 5. पाकिस्तान में लोकतंत्र के स्थाई ना रह पाने के पीछे क्या कारण था
उत्तर :- 1) सैनिक धर्मगुरु और भुस्वामी अभिजनों का समाजिक दबदबा
2) पाकिस्तान की भारत से हमेशा तनातनी रहने के कारण वहां सैनिक शासन को बढ़ावा मिलता है
3) अमेरिका तथा पश्चिमी देशों ने अपने स्वार्थ के लिए सैनिक शासन को बढ़ावा दिया
प्रसन 6. बांग्लादेश संकट?
उत्तर :- बांग्लादेश पाकिस्तान का अंग था और बांग्लादेश का पूर्वी पाकिस्तान कहते थे यह बंगाल और आसाम के हिस्से को काटकर बनाया गया था पाकिस्तान यहां पर दबदबा बना रहा था और यहां पर जबरन उर्दू भाषा थोप रहा था और यहां की संस्कृति को नष्ट कर रहा था इसका विरोध वहां की जनता ने किया पश्चिमी पाकिस्तान के खिलाफ शेख मुजीबुर्रहमान ने नेतृत्व मैं जन संघर्ष छोड़ दिया शेख मुजीब की पार्टी आवामी लिंग को वहां 1970 में सभी सीटों पर विजय मिली शेख मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया (याहिया खान) के दौर में पाकिस्तान सेना ने बंगाली जनता के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की हजारों लोग मारे गए तथा लाखों शरणार्थी भारत आ गए इस समस्या को देखते भारत में पूर्वी पाकिस्तान को समर्थन किया और भारत पाकिस्तान 1971 में युद्ध हुआ इसके बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बन कर उभरा
प्रसन 7. नेपाल का राजतंत्र और लोकतंत्र
उत्तर :- * नेपाल मैं राजतंत्र था पर वहां की जनता खुले और उत्तरदायी शासन की आवाज उठा रही थी
* राजा ने सेना के द्वारा शासन पर पूरी नियंत्रण कर रखा था
* 1990 में एक सफल जन आंदोलन हुआ राजा ने लोकतंत्र संविधान की मांग मांग ली
* नेपाल में लोकतंत्र ज्यादा कामयाब नहीं रहा
* माओवादियों का वहां प्रभाव है
* माओवादियों का राजा तथा अभिजनों से सशस्त्र विद्रोह जारी रहा है
* 2002 में राजा ने संसद बंद कर दिया इससे जो थोड़ा लोकतंत्र था वह भी खत्म हुआ
* 2006 में यहां पूरे देश में लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन हुए
* आंदोलन में (7 पार्टी के गठबंधन) माओवादियों सामाजिक कार्यकर्ता सब ने मिलकर आंदोलन किया
* वहां संविधान सभा के लिए काम चल रहा है माओवादियों ने भी संघर्ष छोड़ दिया है
* इस तरह नेपाल में लोकतंत्र के लिए काम शुरु हो गया
नोट – अब नेपाल में लोकतंत्र है
प्रसन 8. श्रीलंका के जातीय संघर्ष और लोकतंत्र
उत्तर :- * श्रीलंका का पुराना नाम सिलोन था आजादी 1948 में मिली और तब से यहां लोकतंत्र कहां है
* श्रीलंका की समस्या जातीय संघर्ष है भारत से जा बसें तमिलों को लेकर विवाद है
*श्रीलंका के मूल निवासियों को सिंहली कहा जाता है और जो भारतीय है तमिल कहा जाता है
* सिंहली तमिल को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं उनका मानना है कि भारत के तमिलों के साथ जरा भी रियायत नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि श्रीलंका सिर्फ सिंहली का है
* उग्र तमिल संगठन (LITTE) लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यह संगठन श्रीलंका में तमिलों के लिए एक अलग देश की मांग कर रहा है
*श्रीलंका के उत्तर पूर्वी हिस्से पर (LITTE) का नियंत्रण है
*जब वहां तमिलों के साथ गलत होता है तो हमारे तमिल लोग हमारी सरकार पर दबाव बनाते हैं
* भारतीय सरकार श्रीलंका सरकार से बात करती है और (राजीव गांधी) ने यह दौरा भी किया था
* 1987 में शांति सेना भेजी समझौता कराने के लिए
* पर वहां के लोगों ने यह समझा कि भारत सरकार उनके अंदरुनी मामले में दखल अंदाजी कर रही है
* 1989 मैं भारत ने अपनी शांति सेना लक्ष्य हासिल किए बिना वापस बुला ली
* आइसलैंड और नॉर्वे ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया
नोट – 1) श्रीलंका ने अपनी जनसंख्या पर नियंत्रण कर रखा है
2) दक्षिण एशिया में श्रीलंका ने सबसे पहले अपनी अर्थव्यवस्था का उदारीकरण किया था
प्रसन 9. भारत पाकिस्तान संघर्ष
उत्तर :- *भारत-पाकिस्तान सिंगल एक कभी ना खत्म होने वाली श्रंखला लगती है
1) पहला युद्ध (1947-1948) कश्मीर मुद्दे पर हुआ था तब नेहरू जी प्रधानमंत्री थे कश्मीर के दो हिस्से हुए i)जम्मू कश्मीर, ii) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर
2) दूसरा युद्ध 1965 में हुआ था तब शास्त्री जी प्रधानमंत्री थे
3) तीसरा युद्ध 1971 में हुआ था तब इंदिरा गांधी जी प्रधानमंत्री थी
4) चौथा युद्ध 1999 में हुआ था तब अटल बिहारी बाजपेई जी प्रधानमंत्री थे और तब कारगिल युद्ध हुआ था
नोट – i) 1998 भारत में राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया भारत ने पहला परमाणु परीक्षण 1974 में किया था
ii) 1999 में पाकिस्तान ने जगाई पहाड़ी में अपना परमाणु परीक्षण किया था
* भारत पाकिस्तान दोनों की सरकार एक दूसरे पर आरोप लगाती है
* भारत कहता है कि पाकिस्तान लुके छिपी ढंग से हिंसा करता है
* पाकिस्तान कश्मीर में उग्रवाद अलगाववाद को बढ़ावा देता है पैसे ट्रेनिंग तथा हथियार देता है
* 1985-1995 में खालिस्तान आतंकियों को गोला-बारूद देता है
* पाकिस्तान कहता है भारत सरकार और खुफिया एजेंसी सिंधु बलूचिस्तान में समस्या भड़काते हैं
* 1961 में भारत तथा पाकिस्तान के बीच सिंधु समझौता वर्ल्ड बैंक ने करवाया था
* भारत और पाकिस्तान मैं विवाद के मुद्दे
i) कश्मीर, ii) गुजरात रण कच्छ सरक्रीक रेखा, iii) नदी जल, iv) विचारों को लेकर
प्रसन 10. भारत और बांग्लादेश के बीच ऐसे तीन मुद्दे बताओ जिन पर सहमति है तथा तीन मुद्दे जिन पर विवाद है
उत्तर :- * सकारात्मक (सहमति)
i) पिछले 10 वर्षों में अधिक संबंध मजबूत हुए हैं
ii) बांग्लादेश भारत की पूर्व चलो की नीति का हिस्सा है
iii) आपदा प्रबंधन और पर्यावरण के मामले पर दोनों देश सहयोग कर रहे हैं
iv) व्यापार बढ़ रहा है
* नकारात्मक (विवाद)
i) गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी के जल में हिस्सेदारी को लेकर मतभेद
ii) भारत में अवैध अप्रवास जिसका बांग्लादेश खंडन करता है
* भारत विरोधी कट्टरपंथ आतंकवाद को बांग्लादेश की जमीन से फैलना
* सेना को पूर्वोत्तर की तरफ जाने के लिए रास्ता नहीं देना
* म्यांमार को बांग्लादेश इलाके से होकर भारत की प्राकृतिक गैस निर्यात ना करने देना
प्रसन 11. भारत और नेपाल के संबंध तथा मनमुटाव बताओ
उत्तर :- * सकारात्मक (संबंध)
i) दोनों के संबंध मधुर हैं
ii) दोनों के बीच एक संधि है जिससे दोनों तरफ के लोग एक दूसरे के देश में बिना वीजा के आ जा सकते हैं
iii) व्यापार, वैज्ञानिक, सहयोग प्राकृतिक संसाधन, बिजली उत्पादन, जल प्रबंधन मुद्दों पर सहमति
* नकारात्मक (संबंध)
i) नेपाल संबंधित मनमुटाव अतीत में हुए
ii) नेपाल तथा चीन की नजदीकियां नेपाल iii) नेपाल सरकार भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कदम नहीं उठाती
iv) माओवादी आंदोलन नक्सलवाद
V) नेपाल को लगता है कि भारत उनकी पनबिजली परियोजना को हथियाना चाहता है
एक अंक वाले प्रश्न :-
1. दक्षिण एशिया के एक देश का नाम लिखिए जिसमें राजतंत्र हैं।
उत्तर :- भूटान
2. नेपाल में कब तक संवैधानिक राजतंत्र था ?
उत्तर :- सन् 2006
3. दक्षेस (SAARC) की स्थापना कब की गई ?
उत्तर :- सन् 1985
4. श्रीलंका की महत्वपूर्ण समस्या क्या है ?
उत्तर :- सिंहली -तमिल जातीय संघर्ष
5. सियाचिन विवाद किन दो देशों के बीच है?
उत्तर :- भारत-पाकिस्तान
6. दक्षिण एशिया का वह कौन सा देश है जिसकी स्वतंत्रता में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उत्तर :- बांग्लादेश
7. फरक्का विवाद किन दो देशों के मध्य रहा है?
उत्तर :- भारत-बांग्लादेश
8. दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर :- काठमांडू
9. आपके अनुसार 21वीं शताब्दी में भारत पाकिस्तान में तनाव का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर :- आतंकवाद
10. श्रीलंका को कब स्वतंत्रता प्राप्त हुई?
उत्तर :- 1948
11. श्रीलंका में किन दो जातियों के मध्य संघर्ष रहा?
उत्तर :- सिंहली एवं तमिल
12. किस देश को आठवे सदस्य के रूप में और कब दक्षेस SAARC का सदस्य बनाया गया ?
उत्तर :- अफगानिस्तान को 2005 में सदस्य बनाया गया।
13. दक्षिण एशिया में मुक्त व्यापार बढ़ाने हेतु.. समझौता किया गया।
उत्तर :- SAFTA
14. शेख मुजीब किस पार्टी से संबंधित थे?
उत्तर :- आवामी लीग
15. मालदीव में किस पार्टी का दबदबा है।
उत्तर :- मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी
16. पूर्वी पाकिस्तान के जन-संघर्ष का प्रतिनिधित्व किसने किया?
उत्तर :- शेख मुजीबुर्रहमान
17. दक्षिण एशिया में चारों तरफ भूमि से घिरे दो देशों के नाम बताएं।
उत्तर :- नेपाल, भूटान
18. 1960 में भारत व पाकिस्तान ने किस संधि पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर :- सिंधु नदी जल संधि
19. भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद के मुख्य मुद्दे क्या हैं?
उत्तर :- नदी जल विवाद एवं शरणार्थियों की समस्या
दो अंक वाले प्रश्न :-
1. दक्षिण एशिया में सफल लोकतंत्र वाले दो देशों के नाम लिखिए।
उत्तर :- • भारत
• श्रीलंका
2. दक्षिण एशिया से क्या अभिप्राय हैं?
उत्तर :- भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं मालदीव को दक्षिण एशिया के देश माना जाता है। कुछ लोग अफगानिस्तान एवं म्यांमार को भी इस क्षेत्र में सम्मिलित करते हैं।
3. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए किन्हीं दो समझौतों का उल्लेख किजिए।
उत्तर :- • ताशकंद समझौता
• शिमला समझौता
4. दक्षिण एशिया के उन दो देशों के नाम लिखिए जिनमें लोकतंत्र व सैन्य शासन रहा है।
उत्तर :- • पाकिस्तान
• बांग्लादेश
5. मालदीव में किस प्रकार की शासन प्रणाली है?
उत्तर :- लोकतांत्रिक
6. भारत ने परमाणु परीक्षण कब-कब किए?
उत्तर :- सन् 1974 तथा सन् 1998 में
7. ऐसे दो देशों के नाम लिखिए जिनके साथ भारत का नदी जल बैटवारे के मुद्दे पर विवाद रहा है?
उत्तर :- • पाकिस्तान
• बांग्लादेश
चार अंक वाले प्रश्न :-
1. पाकिस्तान में लोकतंत्र को कमजोर करने वाले कारण लिखिए। (IMP)
उत्तर :- • राजनीति में सेना का हस्तक्षेप
• राजनीति में कट्टरपंथी धार्मिक नेताओं का दबदबा
• विदेशी ताकतों का हस्तक्षेप
• राजनीतिक दलों एवं नेताओं के संकीर्ण स्वार्थ इत्यादि
2. नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर :- • 2006 तक संवैधानिक राजतंत्र जन-विद्रोह व लोकतंत्र की स्थापना।
• राजा का प्रभाव समाप्त होना
• लोगों में अधिकारों के प्रति जागरूकता • माओवादियों का प्रभाव इत्यादि
3. दक्षेस SAARC के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर :- • दक्षिण एशिया के लोगों के जीवन स्तर में वृद्धि
• दक्षिण एशिया में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति व सांस्कृतिक उन्नति।
• दक्षिण एशिया में सामूहिक आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाना।
• आपसी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान
4. भारत पाकिस्तान क्षेत्र की किन्हीं चार सामान्य समस्याओं का उल्लेख करें।
उत्तर :- • कश्मीर मुद्दा आतंकवाद
• सियाचिन
• ग्लेशियर
• सरक्रीक विवाद इत्यादि
5. भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सामान्य करने की दिशा में हुए समझौतों पर प्रकाश डालिये।
उत्तर :- 1) अशिक्षा
2) गरीबी
3) जनसंख्या वृद्धि
4) आर्थिक पिछड़ापन इत्यादि।
6. भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सामान्य करने की दिशा में हुए समझौतों पर प्रकाश डालिये।
उत्तर :- • सिंधु नदी जल समझौता 1960
• ताशकंद समझौता 1966
• शिमला समझौता 1972
• लाहौर बस यात्रा 1999 इत्यादि
7. ऐसे दो दो मसलों के नाम बताएं जिन पर भारत-बांग्लादेश के बीच आपसी सहयोग और आपसी असहमति है।
उत्तर :- भारत एवं बांग्लादेश के मध्य सहयोग के मसले ।
i) बांग्लादेश भारत की ‘पूरब की ओर देखो’ नीति का हिस्सा।
ii) प्राकृतिक आपदा के पूर्व प्रबंधन तथा पर्यावरण के मसले पर सहयोग।
भारत एवं बांग्लादेश के मध्य असहयोग के मसले :
i) गंगा व ब्रह्मपुत्र नदी जल बंटवारे को लेकर मतभेद
ii) भारत, बांग्लादेश से अवैध आप्रवास पर नाखुश।
8. SAARC, SAFTA, LTTE एवं IPKF का पूरा नाम लिखे।
उत्तर :- SAARC :- South Asian Association of Regianal co-opration
SAFTA :- South Asian Free Trade Agreement
LTTE :- Liberaton Tiberaton of Tamil Elam
IPKF :- Indian Peace Keeping Force
पाँच अंक वाले प्रश्न :-
1. निम्न अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़े तथा दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें आजादी के बाद से श्रीलंका की राजनीति पर बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के हितों की नुमाइदगी करने वालों का दबदबा रहा है। ये लोग भारत छोड़कर श्रीलंका आ बसी एक बड़ी तमिल आबादी के खिलाफ हैं। तमिलों का बसना श्रीलंका के आजाद होने के बाद भी जारी रहा। सिंहली राष्ट्रवादियों का मानना था कि श्रीलंका में तमिलों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जानी चाहिए क्योंकि श्रीलंका सिर्फ सिंहली लोगों का है। तमिलों के प्रति उपेक्षा भरे बरताव से एक उग्रतमिल राष्ट्रवाद की आवाज बुलन्द हुई। 1983 के बाद से उग्र तमिल संगठन ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) श्रीलंकाई सेना के साथ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है। इसने ‘तमिल ईलम’ यानी श्रीलंका के तमिलों के लिए एक अलग देश की मांग की है। श्रीलंका के
उत्तर-पूर्वी हिस्से पर लिट्टे का नियंत्रण है।
i) श्रीलंका का पुराना नाम क्या है ?
ii) श्री लंका में किन दो जातियों के मध्य संघर्ष रहा ?
iii) जातीय संघर्ष के दो प्रमुख कारण क्या रहे ?
उत्तर :- i)
ii) सिंहली एवं तमिल।
iii) तमिलों द्वारा श्रीलंका में विशेष अधिकारों एवं अलग देश की मांग।
छ: अंक वाले प्रश्न :-
1. भारत-पाकिस्तान संबंधो पर प्रकाश डालिये। (IMP)
उत्तर :- •भारत और पाकिस्तान में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक समरूपताएँ
• भारत-पाकिस्तान संघर्ष :-
i) 1947-48, 1965, 1971 और 1999 में सैन्य संघर्ष
ii) कश्मीर मुद्दा
iii) हथियारों की होड़
iv) आतंकवाद
v) सियाचिन ग्लेशियर विवाद
vi) सरक्रीक विवाद इत्यादि
• भारत-पाकिस्तान सहयोग की संभावना वाले क्षेत्र। :-
• सांस्कृतिक (फिल्म, गाने, नाटक इत्यादि)
• खेल क्षेत्र (क्रिकेट, हॉकी इत्यादि)
• व्यापार (कपास, प्याज, सॉफ्टवेयर इत्यादि)
• गरीबी उन्मूलन, विकास, लोकतंत्र की दृढ़ता इत्यादि की लिए दोनों देशों में सहयोग वृद्धि की आवश्यकता इत्यादि।
2. श्रीलंका के जातीय संघर्ष का उल्लेख कीजिए। (IMP)
उत्तर :- • बहुसंख्यक सिंहली और अल्पसंख्यक तमिल समुदायों में संघर्ष।
• तमिलों को अधिकार दिलवाने के प्रयास
• उग्र तमिलों द्वारा LTTE का गठन
• श्रीलंका सरकार द्वारा सख्ती
• 1987 में राजीव-जयवर्धने समझौता
• श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (IPKF)
• नार्वे की मध्यस्थता में शांति स्थापना के प्रयास इत्यादि।
3. दक्षिण एशिया के अपेक्षाकृत छोटे देशों के भारत के प्रति आशंका भरे व्यवहार के क्या कारण हैं?
उत्तर :- • विशाल आकार
• भौगोलिक विशिष्टता
• अत्यधिक जनसंख्या विशालकाय अर्थव्यवस्था
• बड़ी सैन्य शक्ति
• प्रौद्योगिकी (तकनीक) में बाकी से आगे
• अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान।
•भारत में बारे में दुष्प्रचार (चीन, पाकिस्तान, पश्चिमी मीडिया आदि द्वरा)
4. दक्षिण एशिया के देशों के बीच आर्थिक सहयोग की राह तैयार करने में दक्षेस (सार्क) की भूमिका और सीमाओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें। दक्षिण एशिया की बेहतरी में दक्षेस (सार्क) ज्यादा बड़ी भूमिका निभा सके, इसके लिए आप क्या सुझाव देंगे ?
उत्तर :- 1985 में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन का एक क्षेत्रीय मंच शांति के लिए तैयार किया गया। सार्क के देशों ने दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये, जो दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। SATTA (साफ्टा) के द्वारा सीमाओं के आर-पार मुक्त व्यापार की अनुमति ने इस क्षेत्र में शांति तथा सहयोग के नए युग का सूत्रपात किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न समयों पर सार्क द्वारा किये जाने वाले सम्मेलानों में राष्ट्रों के मध्य विवादों का निपटारा करने का प्रयास किया जाता है।
सीमाएँ :- कुछ देशों का यह मानना है कि भारत ‘साफ्टा’ को आधार बनाकर दक्षिण एशिया के समस्त देशों के घरेलू बाजार पर अपना कब्जा जमा लेना चाहता है।
सुझाव:- i) दक्षेस राष्ट्रों को भय एवं आशंका को दूर करने के लिए विश्वास बहाली की प्रक्रिया अपनानी चाहिए।
ii) आपसी विवादों को बातचीत द्वारा हल करना चाहिए।
iii) आर्थिक विकास को प्रमुख मुद्दा बनाना चाहिए।
Class 12 All Subjects Notes In Hindi |
History
Click Here
Political Science
Click Here
Geography
Click Here
Economics
Click Here